दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज कराने की पहल !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी ( 14 जुलाई 2026) :- बाराबंकी जनपद में समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से कथित रूप से चोरी-छुपे लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।
जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले में FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।
मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।