रिपोर्ट/संदीप शुक्ला
महादेवा बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की लोधेश्वर महादेवा इकाई की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें श्रावण मास मेले की तैयारियों, व्यापारियों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लोधेश्वर महादेवलवा कॉरिडोर निर्माण की धीमी गति से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी कॉरिडोर परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में व्यापार की बेहतर संभावनाएं बनेंगी, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को संगठन के उच्च पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार तथा कुछ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर भी सर्वसम्मति से सहमति बनी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने अथवा शासन स्तर पर वार्ता करने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद गौतम, प्रचार मंत्री भारत चौरसिया, सचिव सुमित अवस्थी, महबूब आलम, आबिद, संदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
























