Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रेकी करता था…फिर उड़ा देता था लाखों का माल..! बंद मकानों का शिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 40 लाख की चोरी का खुलासा !

बाराबंकी। शहर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी का कोतवाली नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और कीमती सामान उड़ाने वाले शातिर आरोपी बब्लू उर्फ रहमान उर्फ टोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात, ₹1089 नकद, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और एक .12 बोर तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी जगनेहटा पुल के पास से हुई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिनभर गलियों और कॉलोनियों में घूमकर बंद व सुनसान मकानों पर नजर रखता था। घरों की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि 17 मई 2026 को लक्ष्मणपुरी कॉलोनी कटहली बाग के एक बंद मकान में हुई बड़ी चोरी के पीछे भी यही आरोपी था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है!

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368885
Total Visitors
error: Content is protected !!