Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा में पत्रकार परिवार ने श्रद्धालुओं को बांटा मिनरल वाटर !

लोधेश्वर महादेवा में पत्रकार परिवार ने श्रद्धालुओं को बांटा मिनरल वाटर !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर:-  सावन सोमवार के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगर पत्रकार परिवार की ओर से मिनरल वाटर की बोतलों का वितरण किया गया। देर रात करीब ढाई बजे तक चले इस सेवा कार्यक्रम की श्रद्धालुओं ने सराहना की और पत्रकार परिवार के प्रति आभार जताया।

पत्रकार परिवार के संरक्षक चंद्र प्रकाश चौरसिया के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष राम शंकर वर्मा के संयोजन में संत कुमार उपाध्याय, विशाल अवस्थी, विवेक शुक्ला व निरंकार त्रिवेदी ने देर रात तक श्रद्धालुओं को अपने हाथों से पानी वितरित किया। भीड़ के बीच दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को ठंडा मिनरल वाटर उपलब्ध कराया गया।

सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश शुक्ला, हरिओम अवस्थी, नीरज शुक्ला, आरएन साहनी, ललित पांडेय, एसपी शुक्ला, उमेश तिवारी, गुलशन शुक्ला, अंजनी अवस्थी, आरके शुक्ला, केके शुक्ला, अनूप पांडेय सहित अन्य पत्रकारों का सहयोग रहा।

देर रात तक जारी रहा सेवा कार्य सावन सोमवार की भारी भीड़ के बीच पत्रकार परिवार के सदस्यों ने आपसी सहयोग से श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया। रात करीब ढाई बजे तक चले वितरण कार्यक्रम से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1360671
Total Visitors
error: Content is protected !!