अमरनाथ यात्रा के बाद सेवा और श्रद्धा का संकल्प, बाराबंकी में भव्य भंडारा!
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी:- श्री बर्फानी महादेव सेवा समिति, बाराबंकी के तत्वावधान में अमरनाथ यात्रा 2026 के सफल एवं सकुशल समापन के उपरांत नगर पालिका परिषद परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा।
समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। यात्रा के सफल समापनu और श्रद्धालुओं के सकुशल वापस लौटने के बाद बाराबंकी में भी परंपरागत रूप से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और भगवान भोलेनाथ उसे प्रति समर्पण का प्रतीक है।
आयोजन के दौरान सेवा की इसी भावना से जुड़े एक और महत्वपूर्ण पहल का भी उल्लेख सामने आया। डॉ. ए.के. शर्मा और मोहित चावला ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सेवा कार्यों से प्रेरित होकर जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प मजबूत हुआ। मोहित चावला ने बताया कि वह दूसरी बार अमरनाथ यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान मन में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्रेरणा जागी, जिसके बाद इस दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया।
इसी सेवा भावना के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर ने यह संदेश भी दिया कि धार्मिक यात्रा से जुड़ी आस्था तभी और सार्थक बनतीu है, जब उसका विस्तार समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद तक हो।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान महादेव का स्मरण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, करुणा शंकर शुक्ला कृष्ण कुमार द्विवेदी “राजू भैया”, प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा, हरिश्चंद्र, यतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र वर्मा,, राजेश अरोड़ा, सुनील राठौर, अमित कश्यप, संजय जैन, रमेश अवस्थी, अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, मुकेश द्विवेदी, नितेश मिश्रा सही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।
























