Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

किसानों के हक का DAP खाद हड़पकर कालाबाजारी की साजिश, सहकारी संघ प्रभारी और चालक पर केस दर्ज !

सहकारी विभाग की यूरिया की पूरी की पूरी रैक नेपाल तक भेज दी जाती है,सुना है नेपाल यूरिया से बनाता है पेट्रोल!

रिपोर्ट:- अनुराग मिश्रा

शाहजहाँपुर।शाहजहाँपुर जिले के पुवायां क्षेत्र में किसानों के हक का उर्वरक (DAP) हड़पकर उसकी कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। कृषि विभाग की तत्परता और पुलिस की कार्रवाई से बिना बिल के अवैध रूप से ले जाई जा रही 60 बोरी DAP खाद को पकड़ा गया है।

इस मामले में सहकारी संघ ढकिया रघा के प्रभारी और पिकअप चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 पुवायां रोड पर पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन (संख्या: UP 27 DT 1902) को रोककर जांच की गई, जिसमें बिना किसी बिल/दस्तावेज के 60 बोरी DAP खाद ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को खाद समेत पुवायां थाने में खड़ा करवा दिया।

सूचना मिलते ही 15 अगस्त 2026 को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, शाहजहाँपुर से वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) राहुल कुमार, लेखाकार शरद वीर और वरिष्ठ सहायक दीपेन्द्र वीर सिंह ने थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। खाद की बोरियों को सील कर प्रयोगशाला जांच (Sample Testing) के लिए भेजा गया।

कृषि विभाग की टीम ने जब सहकारी संघ ग्राम ढकिया रघा (थाना तिलहर) का निरीक्षण किया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। संघ द्वारा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 के बीच POS मशीन पर किसानों के अंगूठे लगवाकर 60 बोरी DAP को कागजों में “बिक्री” दर्ज कर लिया गया था, लेकिन असल में किसानों को खाद दी ही नहीं गई।

किसानों को भ्रमित कर उनके फिंगरप्रिंट हासिल करने के बाद, खाद को एकत्र कर लगभग 50 किमी दूर अवैध रूप से भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसका मुख्य उद्देश्य खाद की कालाबाजारी और ऊंची कीमतों (ओवर-रेटिंग) पर बेचना था।

जिलाधिकारी शाहजहाँपुर की अनुमति के बाद अपर जिला कृषि अधिकारी/वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रोहित कुमार सिंह (प्रभारी, सहकारी संघ ढकिया रघा, थाना तिलहर),अंकुर सिंह (पिकअप चालक, निवासी मोहल्ला आनंद वाटिका, थाना पुवायां)के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368901
Total Visitors
error: Content is protected !!