Skip to main content

Naradsamvad

होटल पर कहासुनी के बाद चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, पांच पर मुकदमा

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी। होटल पर हुई कहासुनी के बाद घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गांव के चौकीदार राजेश यादव (52) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाए गए राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।भरसवां गांव निवासी राजेश मंगलवार को आल्हा गायन सुनकर लौट रहा था। थाने के सामने होटल पर नाश्ते के दौरान गांव निवासी रामू प्रजापति से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव के पास मेंथा टंकी के निकट श्रवण, शुभम बाबू, रामकैलाश, कुलदीप समेत अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। साथी देशराज मौके से भाग निकला।घायल राजेश को परिजन पहले रामनगर थाने और फिर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी और सीओ गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ALSO READ  आगरा के 49 केंद्रों पर UPSSSC PET 2026 परीक्षा संपन्न, DCP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!