Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

दीयों और फूलों से सजा द जयपुरिया स्कूल, राम-सीता बने नन्हें बच्चों ने लूटा सबका दिल

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित द जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को दिवाली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीयों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर प्रकाशमय नजर आ रहा था।

Ad image

कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने रामायण पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने राजा दशरथ, भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के रूप में मंच पर मनमोहक अभिनय किया। जैसे ही राम स्वरूप में सजे बच्चों ने मंच पर प्रवेश किया, सभी ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

 

बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि — “अयोध्या नाम के सुंदर नगर में राजा दशरथ और उनकी तीन रानियाँ थीं। जब भगवान राम रावण का वध कर 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे, तब नगरवासियों ने दीप जलाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। तभी से दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है।

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर गौरीशाह राजावत ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि —“दिवाली का त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कार और परंपराओं को जीवित रखते हैं।”

 

प्रिंसिपल डॉ पूनम सिंह ने बताया विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम ने सभी के मन को छू लिया। अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सबने मिलकर एक दूसरे को दिवाली की बधाइ दी ।

 

इस दौरान मैनेजर अनुज सिंह , अर्जुन (एकाउंटेंट) तथा शिक्षिकाएँ प्राची , माधुरी , रिमी और प्रीति सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508116
Total Visitors
error: Content is protected !!