Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

Shahjahanpur News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

Ad image

जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब मिर्जापुर गांव निवासी रवि अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नगर क्षेत्र स्थित द रेनेसां स्कूल के पास पुवायां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी अमन की बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी तिलहर ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक घायलों या उनके परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508124
Total Visitors
error: Content is protected !!