Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

वायु सेना के ग्रुप कमांडर ने ग्राम प्रधान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

Ad image

जलालाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर बीते दिनों वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग का अभ्यास किया था। लैंडिंग कार्यक्रम के पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई पट्टी पर पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया था। उसके बाद दिन और रात में लैंडिंग का अभ्यास किया गया। इसमें आसपास के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने वायुसेना का पूर्ण सहयोग किया था।

कार्यक्रम आयोजित होने के बाद बीते दिन वायुसेना के ग्रुप कमांडर मुदित माथुर ग्राम पंचायत लहसना पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम प्रधान लहसना अवधेश यादव एवं अन्य सभ्रांत ग्रामीणों अमर सिंह यादव, विजय बहादुर, रणजीत चौहान व देवेंद्र यादव के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया और उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर मुदित माथुर ने कहा इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान ग्रामवासियों द्वारा दिखाया गया सहयोग, संयम और समझदारी सराहनीय रही। आप सभी ने प्रशासन, पुलिस एवं भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर जिस प्रकार शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी, वह स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना का सजीव उदाहरण है। आपके नेतृत्व में ग्रामवासियों ने न केवल अभियान में सहयोग दिया, बल्कि यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग बना रहेगा।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508124
Total Visitors
error: Content is protected !!