Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Ayodhya Ram Mandir Raja Ram Darbar Pran Pratishtha Rules | UP News | अयोध्या में बाल रूप के बाद राजा रूप: रामलला के मंदिर में अब राजा राम की होगी प्राण प्रतिष्ठा, क्या होगा खास The period of conflict continues in Lucknow Municipal Corporation | लखनऊ नगर निगम के अंदरखाने में तकरार बरकरार: भाजपा पार्षदों में दो-फाड़,मेयर की सिलेक्टेड पार्षदों के साथ मीटिंग;सदन की डेट फिर आगे बढ़ेगी – Lucknow News China BYD Success Story; Hyderabad EV Plant | Market Cap | मेगा एंपायर- भाई से उधार लेकर शुरू की BYD: अब टेस्ला को पछाड़ने की तैयारी; भारत में हर साल बनाएगी 6 लाख इलेक्ट्रिक कार Crowds gathered in temples on Ramnavami of Chaitra Navratri | चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: संतकबीरनगर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद – Sant Kabir Nagar News शून्य से शिखर तक: एक रंगकर्मी की अमर यात्रा  फ़र्ज़ी दस्ताबेज बनाकर कराया फ़र्ज़ी बैनामा-बिहारी पुत्र सर्वजीत के दास्ताबेज बनाने वालों पर भी नही हुई कोई कार्यवाही
[post-views]

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण कर 24 घंटे अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश देकर, लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

रामनगर बाराबंकी।प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए रामनगर तहसील में बाढ़ क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के मौके पर मंत्री के साथ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य एमएलसी अंगद सिंह व भाजपा नेता शरद अवस्थी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।जल शक्ति मंत्री ने सूरतगंज विकासखंड के तीन व रामनगर के एक शिमली नदी के तटबंध का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए व जानकारी ली।तटबंधों के निरीक्षण उपरांत मंत्री ने डीएम एसपी व भाजपा के नेताओं के साथ महादेवा पहुंचकर लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया।अगले क्रम में उन्होंने अधिकारियों से महादेवा कॉरिडोर के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर ,24 घंटे बाढ़ क्षेत्र में अलर्ट रहने के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए हैं।इस अवसर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा,सी ओ आलोक कुमार पाठक,एस डी एम पवन कुमार,कोतवाल रत्नेश पांडे,महादेवा चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी एडवोकेट कुलदीप सिंह ,अमित अवस्थी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1544060
Total Visitors
error: Content is protected !!