Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

डीएम ने किया सीएचसी रुदौली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पैथोलॉजी लैब, ओपीडी, औषधि भंडारण कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया।

Ad image

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। डीएम ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. पी.के. गुप्ता, एसडीएम रुदौली संतोष कुमार, सीओ आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585207
Total Visitors
error: Content is protected !!