Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

सुबेहा थाने में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव-कृष्ण की भक्ति में डूबा थाना परिसर

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
oplus_131072

इंस्पेक्टर कृष्ण कांत सिंह की अनोखी पहल—थाना परिसर सजा दुल्हन की तरह, भजन-कीर्तन व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, चौधरी अदनान सहित जनप्रतिनिधियों ने भी लिया भाग

जन्माष्टमी पर थाने की सजावट 

Ad image

 

राघवेन्द्र मिश्रा (संपादक)
सुबेहा (बाराबंकी)।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार सुबेहा थाना परिसर में इतिहास रच गया। बीती रात थाना परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना। थानाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने पारंपरिक तरीके से मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक झांकियों का आयोजन कराया।

पूजा-पाठ और भंडारे से गूंजा थाना परिसर

ALSO READ  कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रिक्रूट कॉन्स्टेबल की मौत

थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी व क्षेत्र के लोग इस आयोजन में शामिल हुए। पुरोहितों ने पुलिसकर्मियों को यजमान बनाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला आरक्षियों ने उपवास रखकर सक्रिय सहयोग दिया।

समाजवादी पार्टी के नेता भी हुए शामिल

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और सुबेहा के ब्रांड एंबेसडर कहे जाने वाले फायर ब्रांड नेता चौधरी अदनान विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया और इंस्पेक्टर कृष्ण कांत सिंह को इतने भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

ALSO READ  बाराबंकी में कार और एलपीजी टैंकर की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग घायल

पुलिसकर्मियों ने दिखाया उत्साह और अनुशासन

कड़ी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बावजूद पुलिसकर्मी पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। महिला आरक्षियों से लेकर दरोगा, दीवान और सिपाहियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस आयोजन में एसआई सुभाष यादव, अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश यादव, एसआई त्रिपाठी, दीवान नरवीर यादव, संजय, रूपेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, के.के. यादव, महिला मुंशी और कई महिला आरक्षियों ने जी-जान से मेहनत की।

ALSO READ  अखिलेश यादव 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या के राम मंदिर में लगाएंगे मत्था, परिवार के साथ जाएंगे

पहली बार इतना भव्य आयोजन स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबेहा थाने में आज तक इतना भव्य आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। थाना परिसर का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखकर लोग झूम उठे।

इंस्पेक्टर ने जताया आभार

थानाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि—
“व्यवहारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर चलना ही पुलिस-जन सहयोग की असली पहचान है।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!