Skip to main content

Naradsamvad

धान खरीदी के पूर्व सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम ने ली बैठक

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार शशांक उपाध्याय, नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय और नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी सहित क्षेत्र के विपणन अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में उप जिलाधिकारी ने आगामी धान क्रय सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी समिति और क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। क्रय केंद्रों पर तौल, भुगतान और पर्ची वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पानी की पर्याप्त सुविधा रखी जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि धान क्रय कार्य समय से शुरू कर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान सभी अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

ALSO READ  तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए IOC चेयरमैन ने घरेलू शिपिंग बेड़े को बढ़ाने की मांग की
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!