Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

The body of a young man was found near the Tehsil gate | देवरिया में तहसील गेट के पास मिला युवक का शव: आधार और वोटर कार्ड से हुई पहचान, भाटपाररानी का रहने वाला था – Kasba Salempur(Salempur) News

[ad_1]

Ad image

चन्द्र प्रकाश शुक्ल | सलेमपुर, देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक धर्मेंद्र का शव। - Dainik Bhaskar

मृतक धर्मेंद्र का शव।

देवरिया के सलेमपुर में शनिवार शाम कोतवाली थानाक्षेत्र के तहसील गेट के समीप एक युवक को गिरा देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पर सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची 112 की टीम ने युवक को एम्बुलेंस से सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की जांच पड़ताल की। युवक के जेब से आधार कार्ड और वोटर कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र अवध बिहारी निवासी महाइचपार, थाना भाटपाररानी के रूप में हुई।

अभी तक युवक की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना के संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार किया है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585154
Total Visitors
error: Content is protected !!