Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

डीपीएस सीतापुर में सीबीएसई ईस्ट ज़ोन टेनिस टूर्नामेंट का आगाज।

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने दिलाई खेल भावना की शपथ

सीतापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में पहली बार सीबीएसई ईस्ट ज़ोन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।

 

Ad image

रिपोर्ट- शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ संवाददाता

इस टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन आज सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, डीपीएस की प्रो-वाइस चेयरपर्सन तथा अध्यक्षा, सीतापुर शिक्षा संस्थान सुश्री तनुश्री मेहरोत्रा, सचिव डॉ. सुमन मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा डॉ. इशिता मेहरोत्रा, संस्थान के मेंटर एवं सलाहकार आशीष, सीबीएसई ऑब्जर्वर रविंदरपाल सिंह एवं डीपीएस सीतापुर के प्रधानाचार्य आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद का स्वागत सीतापुर शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा द्वारा प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंट कर किया गया। इसके पश्चात सीबीएसई ऑब्जर्वर रविंदरपाल सिंह का स्वागत प्रधानाचार्य आर.के. सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर किया।

उद्घाटन समारोह में ईस्ट ज़ोन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड से आए विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।

जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई और कहा कि खेल-अनुशासन तथा कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यालय के टेनिस कोर्ट पर जाकर पावर शॉट मार कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 4 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे और मुकाबले खेले जाएंगे।

ALSO READ  सोनिया गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना, अपनी नई किताब Belonging: A Journey of Love लॉन्च करेंगी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!