Skip to main content

Naradsamvad

Chowk police station of Varanasi will tell the golden history of 125 years Restoration and beautification of heritage building | वाराणसी का चौक थाना सुनाएगा 125 साल का स्वर्णिम इतिहास: CP ने हेरिटेज भवन का जीर्णोद्धार-सौन्दर्यीकरण कराया, बदलेगी कई थानों की सूरत – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वाराणसी में चौक थाने का लोकार्पण करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल।

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को हेरिटेज थाना चौका के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। पुलिस कमिश्नर ने फीता काटाकर नवीनीकृत थाना चौक को समर्पित किया। 125 वर्ष पुराने चौक थाने के ऐतिहासिक भवन को संरक्षित रखते हुए हेरिटेज

.

थाने में आधुनिक सुविधाओं को सुसज्जित करने के साथ कक्षों को बेहतर बनाया गया है। थाना परिसर में वातानुकूलित आगन्तुक कक्ष, पर्यटकों के अल्प विश्राम के लिए पार्क, आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। थाना चौक के नवीनीकृत करने वाली आर्किटेक्चर प्रिया सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चौक थाने का स्ट्रक्चर देखते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल।

चौक थाने का स्ट्रक्चर देखते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल।

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फेल हुआ फायर ब्रिगेड का उपकरण, वीडियो वायरल

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट के दशाश्वमेध, कोतवाली और रामनगर समेत अन्य थानों का भी इसी तर्ज पर जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण होगा। यह पहला चरण था और सबसे महत्वपूर्ण थाना है। प्रतिदिन लाखों दर्शनार्थियों को सुरक्षा, सुगम दर्शन में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के लिए मददगार साबित होगा।

ALSO READ  चक्रवात अर्नब अब बना बेहद गंभीर तूफान, आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर अलर्ट

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त श्री एस चन्नप्पा और राजेश कुमार सिंह, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, एडीसीपी काशी सरवणन टी. समेत सभी एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वाराणसी का चौक थाने का भवन 125 वर्ष पुराना है, इसे सजाया और संवारा गया है।

वाराणसी का चौक थाने का भवन 125 वर्ष पुराना है, इसे सजाया और संवारा गया है।

ALSO READ  अभिषेक शर्मा का धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!