Naradsamvad

[post-views]

Dispute between landlord and tenant over rent | किराए को लेकर मकान मालिक-किरायेदार में विवाद: घर में तोड़फोड़ और पथराव, तीन लोग गिरफ्तार – Lucknow News

[ad_1]

लखनऊ34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के पीजीआई इलाके में किराये को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद हो गया। न्यू डिफेंस कॉलोनी में मिथलेश सिंह के मकान में किरायेदार माला कश्यप रहती हैं। बीती बुधवार रात को किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

विवाद के बाद किरायेदार के दामाद विशाल कश्यप अपने साथियों के साथ घर पहुंचे। उन्होंने घर पर पथराव किया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान घर के शीशे टूट गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष से चुन्नू सिंह और दूसरे पक्ष से विशाल कश्यप और राहुल को शांति भंग की कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

672781
Total Visitors
error: Content is protected !!