Naradsamvad

[post-views]

Accused of harassing wife for dowry | दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप: पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज, तीन तलाक देने का भी आरोप – Lucknow News

[ad_1]

लखनऊ36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली की रहने वाली इशरत बानो ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज कराया है। महिला का विवाह 27 नवंबर 2018 को इस्तियाक मोहम्मद से लखनऊ के गढ़ी कनौरा स्थित गेस्ट हाउस में हुआ था।

शिकायत के अनुसार, शादी के 10 दिन बाद से ही पति, जेठ इलियास मोहम्मद, नन्द रुबीना और उसके पति शफीक अहमद ने दहेज में यामहा R15 बाइक की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर माफी मांगी, लेकिन ससुराल वालों ने प्रताड़ना जारी रखी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की। एक बार पति ने चाकू से उसके दाहिने हाथ पर वार किया, जिसके निशान अभी भी मौजूद हैं। जेठ इलियास, जो खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताता था, भी उसे धमकाता और मारता था।

पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हुई और मायके में बच्चे को जन्म दिया। 28 फरवरी 2024 को पति ने उसे बिना किसी कारण मारा-पीटा और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकल जाने की धमकी दी। महिला ने अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

672788
Total Visitors
error: Content is protected !!