रिपोर्ट-रोचक अग्निहोत्री(शाहजहांपुर)
शाहजहांपुर।अक्षय तृतीया, संवत 2082, 30 अप्रैल 2025, दिन बुधवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर संपूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा शाहजहांपुर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर की तैयारियों को लेकर लाल रामचरण धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में उपस्थित डॉ. विजय पाठक ने बताया कि यह शोभायात्रा समाज के एकता और सामर्थ्य का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा, “इस आयोजन में किसी व्यक्ति को विशेष रूप से उभारा नहीं जाएगा। शोभायात्रा में उन ब्राह्मणों की झांकियां शामिल होंगी, जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
”राजकमल वाजपेई ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी एकजुट शक्ति समाज के सामने आनी चाहिए। हम जानते हैं कि डिप्रेशन और नकारात्मकता को कैसे दूर करना है। यह शोभायात्रा हमारी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन होगी।
































