Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे और बिना धारा-80 के प्लॉटिंग का आरोप, ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ जिलाध्यक्ष ने तहसील दिवस में की शिकायत

रिपोर्ट अनुराग राजू मिश्रा यूपी हेड

जलालाबाद (शाहजहाँपुर) :- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की तहसील जलालाबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिकन्दरपुर अफगानान में वक्फ बोर्ड की जमीन और अवैध प्लॉटिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)’ के शाहजहाँपुर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शुक्ला (राजू) ने इस संबंध में तहसील दिवस प्रभारी अधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम सिकन्दरपुर अफगानान की गाटा संख्या 92, जिसका कुल रकबा 1.486 हेक्टेयर है, का एक बड़ा हिस्सा वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आता है। आरोप है कि क्षेत्र के एक कथित भूमाफिया रमेशचन्द्र उर्फ चन्दन द्वारा वक्फ बोर्ड की इसी कीमती जमीन में से जबरन रास्ता निकालकर अपनी निजी कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।

बिना धारा-80 और बुनियादी सुविधाओं के बेचे जा रहे प्लॉट शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि इस कृषि भूमि का नियमानुसार व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘धारा-80’ भी नहीं कराया गया है। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉट काट दिए गए हैं और काफी संख्या में प्लॉट बिक भी चुके हैं।

इसके साथ ही जिस जगह पर यह प्लॉटिंग की जा रही है, वहाँ विकास मानकों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। कॉलोनी में जल निकासी के लिए न तो किसी नाली का निर्माण कराया गया है और न ही सड़कों की समुचित व्यवस्था की गई है, जो कि पूरी तरह से नियम-विरुद्ध है।

‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)’ के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से जनहित और न्यायहित में इस गंभीर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने तहसील दिवस अधिकारी से माँग की है कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति को सुरक्षित किया जाए और अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे आरोपी रमेशचन्द्र उर्फ चन्दन के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339401
Total Visitors
error: Content is protected !!