Skip to main content

Naradsamvad

Rohilkhand University will organize events on International Women’s Day | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होंगे आयोजन: भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं में छात्र देंगे प्रस्तुति, राज्यपाल के समक्ष होगा प्रदर्शन – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कुलपति प्रोफेसर के.पी.सिंह के निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर किय

.

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

अंतर विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 01 मार्च को किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्वर्णिमा गुप्ता ने प्रथम स्थान, प्रगति मिश्रा ने द्वितीय स्थान और दीपांशु दीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेमपाल सिंह और डॉ. कीर्ति प्रजापति शामिल रहे।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

ALSO READ  अजीब संयोग: सपा में शामिल होते ही भाजपा की नई कार्यकारिणी सूची में नाम आए पूर्व विधायक विनोद शाक्य

अंतर महाविद्यालयी भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 03 मार्च को होने वाली अंतर महाविद्यालयी भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 03 मार्च को किया जाएगा।

भाषण प्रतियोगिता के विषय भाषण प्रतियोगिता के विषय निम्नलिखित होंगे – दहेज प्रथा उन्मूलन – बाल विवाह पर प्रतिबंध – वृद्धा आश्रम की जरूरत क्यों है? – कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान

प्रत्येक महाविद्यालय से दो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी बधाई, साझा किया खास संदेश

नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिता के विषय नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिता के विषय निम्नलिखित होंगे – अहिल्याबाई होलकर – द्रोपती वस्त्रहरण – श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के प्रति भक्ति – भारत मिलाप – भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश – राम वनवास

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 8 से 10 होगी।

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता

जो विजयी प्रतिभागी होंगे, वे 05 मार्च को अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

राजभवन में प्रस्तुति

अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला दल 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन, लखनऊ में महामहिम कुलाधिपति के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार अंतर महाविद्यालयी स्तर पर जनजातीय विद्यार्थियों के लिए पृथक मंच प्रदान करते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी 03 मार्च को किया जाएगा। इसमें विजयी प्रतिभागी 08 मार्च को राजभवन में अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की संयोजक एवं सदस्यगण

कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर संतोष अरोरा और सदस्यगण डॉ. प्रिया सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सागर, डॉ. इंद्रप्रीत कौर और डॉ. तृप्ति खरे आदि के देखरेख में प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। अंतर विभागीय प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. विमल कुमार, डॉ. रश्मि रंजन, शबिया, अनुराधा, जगदीश, शोभा आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!