Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsभारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने बैठक कर निकाली मोटरसाइकिल...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने बैठक कर निकाली मोटरसाइकिल रैली


कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज
रामनगर बाराबंकी।कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा डाक बंगला में बैठक कर रामनगर चौराहे से केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग से रामनगर तहसील होते हुए फतेहपुर मोड तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमे राष्ट्रीय ध्वज के पीछे पार्टी के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया।कार्यक्रम की शुरुआत डाक बंगला में बैठक से शुरु हुई।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज़ में रैली निकाली।इस बैठक में अधिवक्ता नगर पंचायत रामनगर अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नेकचंद्र त्रिपाठी, जिला महासचिव अकील इदरीशी, जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग रामकुमार लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, न्याय पंचायत प्रभारी अश्ववनी रावत ,रामकुमार रावत,सतीश कुमार वर्मा,दिलीप कुमार मिश्रा,विजय कुमार लोधी,सुशील कुमार शर्मा,सेक्टर अध्यक्ष संदीप सिंह रैकवार, करुणेश सिंह सहित कई बूथों के अध्यक्ष मौजूद रहें।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े