Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Kashmir Tourist Attack; Srinagar Hotel Security | Pahalgam Tourism | कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: टेरर अटैक के बाद घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल; लौट रहे पर्यटक, आगे क्या होगा Chaos over MRP of cold drinks in Lucknow | लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक की MRP पर बवाल: छात्रों ने दुकानदार को पीटा, चेन और 3 हजार रुपए लूटे; हालत गंभीर – Lucknow News Ramban Landslide Tragedy; Jammu Srinagar Highway Situation Omar Abdullah Nitin Gadkari | क्या हाईवे की वजह से रामबन में तबाही: लोग बोले- ऐसा मंजर पहले नहीं देखा, पांच साल पहले जहां खतरा बताया, वहीं हादसा Mohammad Tahir of Bahraich is the district topper in 12th board | 12वीं बोर्ड, बहराइच के मोहम्मद ताहिर जिला टाॅपर: 500 में से 470 अंक मिला, रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान – Bahraich News Kashmir Pahalgam Terror Attack; Tourist Guide Adil Haider | Pakistan | ‘ये मेरी हिंदू बहन है’, आतंकियों ने 3 गोलियां मारीं: कौन है पहलगाम हमले में मरने वाला इकलौता मुस्लिम आदिल, फैमिली बोली- हमें फख्र Anjali Yadav topped the 10th board exams | 10वीं बोर्ड, अंजली यादव ने किया टॉप: सेना से रिटायर्ड पिता की बेटी, IAS बनने का सपना – Firozabad News
[post-views]

श्री लोधेश्वर सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य, गरीबों पीड़ितों असहाय लोगों की मदद करना है: अनमोल मिश्रा

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज रामनगर बाराबंकी।श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा की अगुवाई में आज देवली स्थित फार्म हाउस पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।जिसमें सभी की सर्वसम्मति से श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के पदाधिकारीयों का चुनाव कर उनके दायित्वों के निर्वहन के प्रति जागरूक किया गया।श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित ने श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के तमाम सदस्यों को संगठन के बारे में जागरूक किया और संस्था के प्रति ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।आगे बोलते हुवे बताया संस्था का मतलब सेवा है। लोधेश्वर महादेव की कृपा से संस्था का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है और आज इसका गठन भी हो गया। सभी लोग बिना किसी भेदभाव के संस्था के नियमों के तहत सेवा भाव से संस्था के पद पर रहते हुवे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी निष्ठा लगन के साथ करें। बता दें आज श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए बुढ़वल निवासी कृष्णा श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष पद पर दीपक व कृष्ण प्रताप सिंह को चुना गया। सचिव पद पर शुभम कांत अवस्थी वा कोषाध्यक्ष पद पर प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित व अमित तिवारी चुने गए। संगठन महामंत्री विपिन कुमार निगम चुने गए। प्रमुख प्रचार मंत्री,रोशन त्रिपाठी, प्रमुख मंत्री दुर्गेश मिश्रा, मंत्री रचित अवस्थी ,सह मंत्री राज मिश्रा, रविंदु शुक्ला, लेखा परीक्षक नवनीत शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख रचित अवस्थी,उमेश को चुना गया।और महिला अध्यक्ष रुचि रावत को संस्था के पदभार की जिम्मेदारी सौपने के पश्चात संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पदों की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा गया।
श्री लोधेश्वर सोम सेवा के संस्थापक अनमोल मिश्रा ने मीडिया से बताया हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य लोधेश्वर महादेवा में आए हुए दूर दराज से शिव भक्तों की सेवा करना है।जो लोग असहाय है जो गरीब हैं उनकी सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है।लोधेश्वर महादेवा में दूरदराज से आने वालों लोगो की खाने-पीने की व्यवस्था करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।जो भी समस्याएं महादेवा में हैं उनको संगठन के माध्यम से आवाज उठाकर दूर करना ही हमारा कर्तव्य है। आगे उन्होंने एक जानकारी देते हुए बताया की वृद्ध लोगों के लिए हमारे संस्था के द्वारा एक वृद्धा आश्रम का निर्माण भी कराया जाएगा।
बता दें लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के द्वारा पत्रकारों को सम्मान दिया गया जिसमें वॉइस एडिटर नारद संवाद न्यूज दैनिक धारा लक्ष्य समाचार के पत्रकार कृष्ण कुमार शुक्ला, दैनिक अमृत विचार विवेक शुक्ला, दैनिक लोक भारती विशाल अवस्थी ,दैनिक प्रभात नमन निरंकार त्रिवेदी,दैनिक परमार्थ आवाज अंजनी अवस्थी, दैनिक राष्ट्रीय सहारा राम शंकर वर्मा, दैनिक ग्रुप 5 न्यूज़ अशोक सिंह, दैनिक मोहन धारा एसपी शुक्ला सहित सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र डायरी पेन भेंट कर सम्मान दिया गया। पत्रकारों ने भी लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं देकर संस्था के प्रति ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवा संघ रामविलास यादव भास्कर,आरएसएस सदस्य फतेहपुर राम सूरत, शेखर भास्कर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1649473
Total Visitors
error: Content is protected !!