Naradsamvad

[post-views]

लहड़रा मोड़ पर कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। लखनऊ-बहरेाइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को लहड़रा मोड़ के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लहड़रा मोड़ के पास गोंडा की ओर से आ रही वैगनआर कार और बाराबंकी की दिशा में जा रही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में घायल युवक की पहचान अनिल कुमार (25) पुत्र ननके, निवासी ग्राम बुलहा बभनी, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी राज बहादुर सरोज, उपनिरीक्षक सत्रोहन तथा कांस्टेबल सुजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1207708
Total Visitors
error: Content is protected !!