Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में ससुर और पत्नी गिरफ्तार 

रिपोर्ट राहुल मिश्रा।

शाहजहांपुर :- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे मृतक के ससुर और पत्नी को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चार दिसंबर 2024 को एक महिला ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बिलहरी निवासी ओमेन्द्र पटेल, पूजा पटेल तथा उनके अन्य परिजनों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, उसे अपमानित किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 708/24 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला घेरचौबा स्थित आवास पर दबिश देकर मृतक के ससुर ओमेन्द्र पटेल (52) और मृतक की पत्नी पूजा पटेल (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल अर्पित मलिक तथा महिला कांस्टेबल विनीता राघव शामिल रहीं।आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में ससुर और पत्नी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे मृतक के ससुर और पत्नी को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चार दिसंबर 2024 को एक महिला ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बिलहरी निवासी ओमेन्द्र पटेल, पूजा पटेल तथा उनके अन्य परिजनों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, उसे अपमानित किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 708/24 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला घेरचौबा स्थित आवास पर दबिश देकर मृतक के ससुर ओमेन्द्र पटेल (52) और मृतक की पत्नी पूजा पटेल (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल अर्पित मलिक तथा महिला कांस्टेबल विनीता राघव शामिल रहीं।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434255
Total Visitors
error: Content is protected !!