रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने बुधवार को अपने आवास पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती एवं पार्टी विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए राहुल अवस्थी ने कहा कि भाजपा की नीतियां, सुशासन और विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है और इसी सोच के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया जा रहा है।बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ने भी पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय युवा नेतृत्व को लोगों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि पार्टी स्थानीय नेतृत्व को अवसर देती है तो क्षेत्र की जनता एकजुट होकर उसे प्रचंड समर्थन देगी।बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और गांव-गांव तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, पप्पू यादव, सुनील, दुर्वेश निषाद, सुभाष रावत, दिल्ले यादव, बीडीसी शिव प्रसाद तथा भाजपा समर्थक आनंद अवस्थी, मुदित अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।































