Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वेतन को तरसे एनएचएम कर्मी, सीएमओ कार्यालय में झाड़ू लगाकर जताया विरोध

शाहजहांपुर। दो माह से अधिक समय से मानदेय न मिलने से नाराज संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के डॉक्टरों और कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को खुलकर सामने आ गया। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और हाथों में झाड़ू लेकर परिसर में साफ-सफाई करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले दो माह 20 दिन से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष वरुण ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी दिन-रात अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय तक नहीं मिल पा रहा। ऐसे में कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने की कोशिश की कि जब व्यवस्था अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही है, तो उन्हें खुद ही व्यवस्था की सफाई करनी पड़ रही है।

इस दौरान विनीत पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा समेत बड़ी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1368825
Total Visitors
error: Content is protected !!