Naradsamvad

[post-views]

पेट्रोल पंप से तिजोरी उठा ले गए चोर, 10 लाख की नकदी पार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। गोण्डा बहराइच हाईवे पर ग्राम दल सराय स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात चोरों ने चोरी की  वारदात को अंजाम दे दिया।चोर परिसर में घुसे और सीधे ऑफिस तक पहुंचकर वहां रखी तिजोरी ही उठा ले गए। तिजोरी में करीब 10 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है।घटना के बाद पंप संचालकों ने पहले स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति तिजोरी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही पंप कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दो टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। उप पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की तेजी से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

829216
Total Visitors
error: Content is protected !!