Naradsamvad

रामनगर तहसील बार एसोसिएशन की वार्षिक मतगणना संपन्न,अधिवक्ता शिव प्रकाश अवस्थी बने अध्यक्ष

 

 

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

रामनगर बाराबंकी।रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी एडवोकेट महामंत्री सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार विजयी घोषित हुए।शनिवार को 127 बुद्धिजीवी अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान में 124 वैध मिले तथा तीन मत अवैध पाए गए।एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी 85 वोट पाकर विजई हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी परमहंस मिश्रा को 45 मतों से करारी मात दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार ने 93 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार निगम को 60 वोटो से लंबे अंतराल की शिकस्त दी । इसी तरह महामंत्री पद के लिए हुई मतगणना में सुरेश त्रिपाठी ने 65 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सुरेश चंद्र मिश्रा को पांच मतों से निकटतम हार का सामना कराया।अधिवक्ता सुरेश चंद्र मिश्र को 60 वोट हासिल हुए। एकल नामांकन होने के चलते उपाध्यक्ष प्रथम पद पर चैतन्य नारायण , उपाध्यक्ष द्वितीय आनंद प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष तृतीय निरंकार त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री प्रथम धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, द्वितीय बी डी खान, तृतीय गुरुदेव मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला, सदस्य हेतु महेश कुमार सिंह, देवकली प्रसाद, संतोष सिंह, बृजेश पांडेय, संजीव सिंह, नईम अंसारी, अनिल कुमार गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव, उमाशंकर, मोहम्मद कासिम, विनोद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। विजय पदाधिकारियों का माला पहनकर अधिवक्ता बंधुओ ने बधाई दी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

441760
Total Visitors
error: Content is protected !!