Naradsamvad

[post-views]

मरौचा में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, योजनाओं की दी जानकारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं नाबार्ड के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम मरौचा में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर अजय कुमार मिश्रा, सेंटर मैनेजर लवकुश कुमार तथा फील्ड कोऑर्डिनेटर विवेकानंद ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।वक्ताओं ने लोगों से बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन को देखते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1079305
Total Visitors
error: Content is protected !!