Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अभाविप रामनगर इकाई का पुनर्गठन, गरिमा श्रीवास्तव बनीं नगर अध्यक्ष

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रामनगर नगर इकाई का पुनर्गठन सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर गरिमा श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष तथा निखिल पांडे को नगर मंत्री चुना गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी डॉ. आजाद प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला, जिला संयोजक योगेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वेश मिश्र तथा पूर्व नगर मंत्री विकास सिंह विभु मौजूद रहे।पुनर्गठन में आलोक राय एवं शिवम अवस्थी को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न दायित्वों के लिए नैंसी मिश्रा, चमन मिश्रा, शिवम सोनी, अर्जुन मिश्रा, अनन्या मौर्या, संस्कार गुप्ता, आलोक मिश्रा, अमन यादव, आदित्य राजपूत, संत कुमार शर्मा और सुयश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। वहीं अंश पांडे, वैभव सिंह और अनुभव सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में नगर इकाई के कार्यकर्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339345
Total Visitors
error: Content is protected !!