Naradsamvad

[post-views]

संत रविदास जयंती पर समरसता और समानता का संदेश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने जाति-पाति और भेदभाव का कड़ा विरोध करते हुए समाज में समरसता और समानता का संदेश दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के कर्म से सेवा, समरसता और समानता की प्रेरणा आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने संत रविदास को कोटि-कोटि नमन अर्पित किया।रविवार को विश्व हिंदू परिषद रामनगर की प्रखंड बैठक प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री राहुल कुमार ने आगामी समरसता दिवस, रामोत्सव, सीता नवमी, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तथा संगठनात्मक प्रशिक्षण वर्ग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।कार्यक्रम में हनुमान मंदिर रानी बाजार के महंत जगजीवन गिरि महाराज के आशीर्वचन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा, प्रखंड सत्संग प्रमुख शिवराम गुप्ता, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका डॉ. सुमन अवस्थी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत सहित त्रिभुवन मौर्य, नकुल दुबे, सत्यम, शिवम, कुलदीप यादव और शिवा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

686799
Total Visitors
error: Content is protected !!