रिपोर्ट/के के शुक्ल/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरे डंपर हादसे के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए हाइट गेज तथा पुल के किनारों पर बैरिकेटिंग व जाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। कार्य के चलते बुधवार को भयंकर जाम लग रहा वनवे से वाहन निकाल जा रहे थे। ज्ञात हो कि 26 नवम्बर की रात्रि करीब 9:30 बजे प्लाई लाद करके रामनगर की तरफ आ रहा डंफर जब अगानपुर गाँव के पास स्थित रेलवे ओवर ब्रिज से गुजर रहा था तो असंतुलित हो जाने के चलते नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया था जिसके चलते रेल यातायात बाधित हुआ था लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक के विरुद्ध रेलवे पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल के निर्माण व मानकों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हादसे के बाद रेल प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी तो आनन फानन में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुल के किनारे टीन की बैरिकेटिंग लगाई गई आज बुधवार को पुराने पुल के किनारों पर सुरक्षा हेतु जाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगाने का कार्य चल रहा है। पुल पर चल रहे कार्य के चलते कई दिनों से लोग जाम से परेशान हैं आज भी भीषण जाम लगा हुआ था लोग घंटो जाम की जाम से जूझ रहे थे रेलवे कर्मचारियों के द्वारा वनवे साइड से वाहनों को निकलवाया जा रहा था।





























