Skip to main content

Naradsamvad

A female engineer committed suicide in Noida Brother filed complaint against husband, mother-in-law, father-in-law and four others; domestic strife was the reason | नोएडा में इंजीनियर महिला ने किया सुसाइड: भाई ने पति सास, ससुर समेत 4 के खिलाफ दी शिकायत, घरेलू क्लेश बनी वजह – Noida (Gautambudh Nagar) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सुसाइड करने वाली महिला की फाइल फोटो।

सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली एक आईटी इंजीनियर महिला की बुधवार रात सुसाइड कर लिया। महिला के भाई ने पति, सास-ससुर समेत चार के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में केस दर्ज कराया है। चारों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया ह

.

फरवरी 2023 में की थी शादी गाजियाबाद नेहरू नगर के अनमोल गोयल की बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाले आदित्य गोयल संग हुई थी। आदित्य गोयल ग्रेटर नोएडा में बेबी प्रोडेक्ट बनाता है।

ALSO READ  बाराबंकी: बाल दिवस पर महिलाओं ने गरीब बच्चों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी

आरोप है कि जीजा आदित्य घर पर बात करने पर मारपीट करते थे। दहेज में मकान व गाड़ी की मांग करते थे। उन्होंने बुधवार को चार बजे बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे कामन ग्रुप पर बहन का बाय भी था। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे।

ALSO READ  सीतापुर के अमलोरा गांव में प्रेमी जोड़े के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

पार्क में घूमने का बहाना बुधवार रात जब फोन पर बात कराने के लिए कहा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा दस बजे पता चला कि दीपिका ने फांसी लगा ली है। अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली। इस मामले में सेक्टर 113 थाने की पुलिस शिकायत लेकर जांच कर रही है।

ALSO READ  बाराबंकी: खाद की कालाबाजारी का विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल से दीपिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मेमो मिला था। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!