Naradsamvad

[post-views]

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बाराबंकी को प्रदेश में प्रथम, लखनऊ जोन में प्रथम स्थान तथा 20 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

naradsamvad logo

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज

 बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी को माह जून-2024 की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान, लखनऊ जोन व अयोध्या रेंज में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर प्राप्तांक के अनुसार जनपद बाराबंकी के 20 थानों 1- सुबेहा, 2- रामनगर , 3- जैदपुर, 4- लोनीकटरा 5- टिकैतनगर, 6- कोठी, 7- महिला थाना, 8- सतरिख, 9- बदोसराय, 10- दरियाबाद, 11- सफदरगंज, 12- बड्डूपुर, 13- फतेहपुर, 14- जहाँगीराबाद. 15- कुर्सी, 16- घुंघटेर, 17- देवा, 18- थाना कोतवाली नगर, 19- रामसनेही घाट, व 20- मसौली जनपद बाराबंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1931407
Total Visitors
error: Content is protected !!