Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
New responsibility in PG College Ghazipur | पीजी कॉलेज गाजीपुर में नई जिम्मेदारी: हिंदी विभाग के प्रो. संजय चतुर्वेदी को मिला छात्र अधिष्ठाता का पद – Ghazipur News Odisha Balasore Student Suicide; Professor | Sexual Harassment | ‘प्रोफेसर सेक्शुअली हैरेस करते थे, प्रिंसिपल बोले-सबूत लेकर आओ’: ओडिशा स्टूडेंट सुसाइड केस, पिता बोले-क्लास में बेइज्जती करते थे HoD 116th birth anniversary of freedom fighter Kailash Prakash in Meerut | मेरठ में स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश की 116वीं जयंती: उनकी सादगी और जनसेवा को किया याद – Meerut News Odisha Workers Struggle Story; Bandhua Majdur Tortured | Visakhapatnam | ब्लैकबोर्ड-काम का लालच देकर दलाल ने हमें बेच दिया: 10 साथी ट्रेन से कूदकर भाग गए, पकड़े गए तो हमारा हाथ काट दिया dharamshala ssb asi dies heart attack gorakhpur duty | धर्मशाला के जवान की उत्तर प्रदेश में मौत: हार्ट अटैक आया, उपचार के दौरान तोड़ा दम, एसएसबी में एएसआई थे – Dharamshala News Ahmedabad Air India Crash; Pilots Vs Cockpit Video Recorder | AAIB | स्पॉटलाइट-कॉकपिट में कैमरे क्यों नहीं लगाने देते पायलट: कॉकपिट में ऐसी भी क्या प्राइवेसी; देखें वीडियो
[post-views]

लोधेश्वर अभरन सरोवर पर 51 हजार दीपदान कर महादेवा महोत्सव का हुआ समापन

पत्रकार आर के शुक्ल को स्मृति चिन्ह प्रदान करते अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार एसपी दिनेश कुमार सिंह पूर्व विधायक शरद अवस्थी

 

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर।महादेवा महोत्सव 2023 का समापन इक्यावन हजार दीपदान अभरन सरोवर पर कर फूलों की होली खेलकर हुआ।मास्टर मिंटू आर्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने राधा कृष्ण मयूर नृत्य पर खूब तालियां बजवाई।
इसके बाद मुरलिया दे दो राधा गीत पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत हुआ जिसकी खूब प्रशंसा हुई। फिर कोई कहे गोबिंदा कोई कहे राधा पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य पेश किया।माता यशोदा की झांकी काफी पसंद की गई।इसके बाद करा दो शादी मोरी मैया गाने पर कृष्ण का नृत्य हुआ। माखन चोरी दही का दान दे दे गाने पर दर्शकों को नृत्य बहुत पसंद आया।इसके बाद शंकर पार्वतो शिव विवाह पर भी रोचक प्रस्तुति हुई।पार्वती बोली शंकर से गाने पर समूह नृत्य हुआ लड्डू पेंडा, आजा कैलाश चोटी भांग तनी पीस गौरा तथा फूलो की होली भी खूब पसंद किया गया।भाँग चढ़ गई पर समूह नृत्य हुआ।कलाकारों में मिंटू,तन्नू,लाली,अंकिता,रजत,विकास का अभिनय सराहा गया।जग मग हुआ लोधेश्वर मंदिर : एस डी एम नागेंद्र पांडेय अपनी पत्नी सत्या मिश्र के साथ में महोत्सव के समापन पर लोधेश्वर मंदिर ,अभरन सरोवर तथा बोहनिया तालाब पर दीपोत्सव मनाया गया।सभी जगह मिला कर इक्यावन हजार दीपक जलाए गए। जल रहे दीपको से तालाब व मंदिर परिसर जग मग जग मग करते अनोखी छटा विखेर रहे थे। जय श्री राम व ओम नमः शिवाय की आकृति के रूप में जल रहे दीपक अनोखी भव्यता प्रदान कर रहे थे।एस पी दिनेश कुमार सिंह, आरक्षी मोनू यादव,सी ओ हर्षित चौहान, कोतवाल रत्नेश पांडे, उपनिरीक्षक चंद्रहास मिश्र, आरक्षी कपिल पटेल ,ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह, चेयरमैन रामशरण पाठक महंत बी पी दास ,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी , प्रधान राजन तिवारी पवन ओझा, यूनियन इंटर कालेज प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर,सुधाकर सोनी,अरुण रावत, आरती रावत ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर, पूर्व प्रमुख आशीष सिंह,एडवोकेट कुलदीप सिंह इंद्रमणी उपाध्याय प्रधान इब्राहिमपुर उमेश चंद्र मिश्र चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी,लेखपाल गुरचरण आमीन प्रदीप सिंह,लेखपाल अजय सिंह,मनोज कुमार ,सतीश यादव, गुलशन उर्फ संतोष स्टूडियो, बिरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि अपने सहयोगी साथियों के साथ दीपक जलवाने में जुटे रहे।
महोत्सव को सफल बनाने में जुटे रहे स्थानीय पत्रकार समाजसेवियों को शिव परिवार को प्रतिमा चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

(महादेवा महोत्सव में अयोध्या हनुमानगढ़ी के सौरभ दास दंगल कुश्ती के बने फाइनल विजेता)

(पारंपरिक दंगल में आए परिवर्तन का प्रत्यक्षदर्शी बना लोधेश्वर महादेव दंगल)

कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में आज अंतिम दिवस रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी द्वारा लाल फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दंगल के रेफरी गुड्डू पहलवान गोरखपुर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर किया गया।पहलवान सचिन सोनीपत व ओमकार पहलवान सहारनपुर के बीच रोमांचक मुकाबले में ओमकार ने पटकनी देकर बाजी मारी। योगेंद्र सिंह बाराबंकी व अयोध्या पहलवान बाराबंकी के बीच हुई कुश्ती में योगेंद्र पहलवान ने जबरदस्त बाजी मारी। राहुल पहलवान सूरतगंज व कुंदन पहलवान रामनगर के बीच कुश्ती में राहुल विजई रहे। थापा पहलवान नेपाल व सोनू पहलवान हरियाणा की रोमांचकारी कुश्ती में थापा ने पलटवार करते हुए चित कर दिया। रवि कानपुर व नितिन गाजियाबाद के बीच हुए मुकाबले में बराबरी का मुकाबला छूटा। मो रिजवान जम्मू कश्मीर तथा राजस्थान के कलुआ पहलवान में मोहम्मद रिजवान विजयी रहे। इसी क्रम में सौरभ दास पहलवान हनुमानगढ़ी अयोध्या तथा मुन्ना टाइगर राजस्थान के बीच आखरी फाइनल जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें सौरभ दास पहलवान ने टाइगर पहलवान को चित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह ,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, रामनगर ब्लॉकप्रमुख संजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुखराजन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे,पवन ओझा, बल्लू बाबा ,राजेश त्रिवेदी सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे ।भीड़ को नियंत्रित करने में चौकी प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने पूरे दलबल के साथ मोर्चा संभाला। दर्शकों की भारी भीड़ जुटाना के कारण दंगल स्तर पर लगाई गई बैरिकेडिंग ध्वस्त हो गई जिससे पुलिस के जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अवसर पर महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी कोतवाल रत्नेश पांडे सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।

(कथक लोक नृत्य से महोत्सव में किया धमाल)

रामनगर बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में अंतिम दिन धीरेंद्र पांडेय एंड ग्रुप के द्वारा झांकी के माध्यम से कथक एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायक इप्सिता के द्वारा गणेश वंदना आइए गणपति जग बंधन शंकर सुवन भवानी के नंदन से की गई। इसके बाद कलाकारों ने मेरे घर राम आए हैं पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटीं। इसके बाद स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम को कलाकारों ने ग्रुप के माध्यम से मेरा मन गंगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कलाकार इप्शिता ने शिव तांडव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।‌ ग्रुप कलाकारों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर खूब दलिया बटोरी। अंशिका अंजलि पवन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(राधा कृष्ण की सुंदर झांकी के मयूर नृत्य पर झूमे श्रोता)

रामनगर बाराबंकी महादेवा महोत्सव में रविवार की शाम मास्टर मिंटू आर्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। शिव विवाह एवं ब्रज की होली के कार्यक्रम की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राधा कृष्ण की सुंदर झांकी पर मयूर नृत्य पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं डूब जायेंगे प्रस्तुत करके किया। उसके बाद माखन चोरी, गोपियों का रास, बृज की होली इसके बाद शिव विवाह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें पार्वती बोली शंकर से सुनिए भोलेनाथ जी सुनि कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में निर्देशक मिंटू सोने की अगुवाई में चांदनी शुक्ला तनु अंकित मिश्रा विकास सोनी रजत आदि ने प्रतिभाग किया।
(द्रौपदी वस्त्र हरण नृत्य पर बजी खूब तालियां)
रामनगर बाराबंकी: महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सातवें दिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें रास रंग संस्था ने महाभारत का द्रौपदी वस्त्र हरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया।नृत्य देखकर महोत्सव पंडाल ने बैठे तमाम श्रोताओं ने तालिया से स्वागत किया।द्रौपदी वस्त्र हरण नृत्य अगाथा वैसवार ने किया। और दुशासन की भूमिका त्रजल गुप्ता ने अदा 2किया। उनके कलाकारों ने भी जोरदार प्रस्तुति दी। नृत्य में श्रणिका राज सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला की रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित हुई)

रामनगर बाराबंकी।उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला की रे सी पी प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसके अन्तर्गत तीन श्रेणियों मे साँवा की खीर बाजरे की खिचड़ी एवं रागी का हलुवा बनाने की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई।साँवा की खीर बनाने में अशोक कुमारी को प्रथम पूनम सिंह को द्वितीय एवं वहीदा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।बाजरे की खिचड़ी बनाने में तारा देवी को प्रथम जीरा देवी को द्वितीय एवं श्रीमती सपना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।रागी का हलवा बनाने में सुधा सिंह को प्रथम सुनीला कुमारी एवं अन्य सहयोगी को द्वितीय प्रियंका तिवारी एवं अन्य सहयोगी को तृतीय तथा पूजा मण्डल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।सभी विजेताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष राम सरन पाठक उप ज़िलाधिकारी नागेन्द्र पांडे उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अश्विनी सिंह ज़िला कृषि अधिकारी राजित राम आदि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार के रूप में सभी विजेताओं के खाते में धनराशि भेजी जायेगी।

(कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक)

रामनगर बाराबंकी।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया जिलाध्यक्ष मोहसिन रजा व अन्य पदाधिकारियों के साथ महादेवा में पहुंचकर लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।इसी दौरान अजय राय ने प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि इस सरकार में मंहगाई चरण पर है।बड़ा ही अन्याय हो रहा माताओं बहनों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीर्थस्थलों की प्राचीनता से खिलवाड़ हो रहा है वहां शॉपिंग मॉल बनाए जा रहे हैं।हम माथे पर चंदन लगाकर मिटाने के बाद राजनीति करने वाले में से नहीं है। इस दौरान उन्होंने पत्रकार को अपना जनेऊ निकाल कर दिखाया।साथ ही उन्होंने कहा अगर अपराधी है तो उसकी सजा जरुर मिलनी चाहिए।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा नेक चंद त्रिपाठी धनंजय सिंह अनूप सिंह सद्दाम अखिल सचिन त्रिपाठी संजीव मिश्रा अमित त्रिवेदी रवि पांडे अपना बाराबंकी संपादक दिनेश शुक्ल सहित अन्य तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2079851
Total Visitors
error: Content is protected !!