Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Kashmir Tourist Attack; Srinagar Hotel Security | Pahalgam Tourism | कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: टेरर अटैक के बाद घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल; लौट रहे पर्यटक, आगे क्या होगा Chaos over MRP of cold drinks in Lucknow | लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक की MRP पर बवाल: छात्रों ने दुकानदार को पीटा, चेन और 3 हजार रुपए लूटे; हालत गंभीर – Lucknow News Ramban Landslide Tragedy; Jammu Srinagar Highway Situation Omar Abdullah Nitin Gadkari | क्या हाईवे की वजह से रामबन में तबाही: लोग बोले- ऐसा मंजर पहले नहीं देखा, पांच साल पहले जहां खतरा बताया, वहीं हादसा Mohammad Tahir of Bahraich is the district topper in 12th board | 12वीं बोर्ड, बहराइच के मोहम्मद ताहिर जिला टाॅपर: 500 में से 470 अंक मिला, रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान – Bahraich News Kashmir Pahalgam Terror Attack; Tourist Guide Adil Haider | Pakistan | ‘ये मेरी हिंदू बहन है’, आतंकियों ने 3 गोलियां मारीं: कौन है पहलगाम हमले में मरने वाला इकलौता मुस्लिम आदिल, फैमिली बोली- हमें फख्र Anjali Yadav topped the 10th board exams | 10वीं बोर्ड, अंजली यादव ने किया टॉप: सेना से रिटायर्ड पिता की बेटी, IAS बनने का सपना – Firozabad News
[post-views]

तेईस अगस्त को चंद्रमा की सतह पर शाम को लैंड करेगा इसरो का चंद्रयान 3

 

इसरो के chandrayaan-3 के कैमरे ने ने खींची चांद की सुंदर तस्वीर

रिपोर्ट/वाइस एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद

उत्तरप्रदेश।चंद्रयान ३ ने चाँद के नॉर्थ पोल की खींची सुंदर तस्वीर।चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो ने आज दोपहर दो बजकर बारह मिनट पर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 आने वाली तेईस अगस्त 2023 की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड करने को तैयार है।इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री सहित सभी देशवासियों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
बता दे उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों को पत्र जारी कर यह बताया गया है कि बुधवार को शाम को शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में इसका प्रसारण चलचित्र के माध्यम से दिखाया जाएगा।
उक्त क्रम में अपर सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 23 अगस्त को करीब 5:30 chandrayaan-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट एवं इसरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर प्रसारण किया जाएगा। भारत के chandrayaan-3 का चांद पर उतरना एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी पैदा होगा इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामुदायिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्ति का उत्साह मनाएंगे। भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी इन महत्वपूर्ण क्षणों के अवसर पर राष्ट्र के साथ सम्मिलित होंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम को करीब 5:15 से 6:15 पर विशेष सभा आयोजित की जाएगी, और चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने का सीधे प्रसारण में सम्मिलित होने हेतु सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1649134
Total Visitors
error: Content is protected !!