Naradsamvad

[post-views]

रामनगर बाढ़ क्षेत्र में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने 45 नाविकों को बाँटी नाविक किट

 

 

 

 

     

     सांसद  उपेंद्र सिंह रावत ने नाविक किट का वितरण किया। ।            रिपोर्ट/वॉइस एडिटर के के शुक्ल/सतीश कुमार
रामनगर/बाराबंकी ।तहसील रामनगर के ग्राम पंडितपुरवा में बाढ़ से बचाव के लिए सरसंडा, बिझला, बल्लोपुर, बतनेरापुर व पर्वतपुर के लगभग 45 नाविकों को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व रामनगर के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के साथ नाविक किट का वितरण किया गया।इसके बाद सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सरसंडा में पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बाढ़ खण्ड अधिकारी को फ़ोन करके आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी दिया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायण, जिला पंचायत उमेश सिंह चौहान, रामानंद वर्मा, अरविन्द सिंह प्रधान सूरतगंज, बबलू प्रधान मुकौली, उमेश प्रधान, कमलेश गुप्ता प्रधान पर्वतपुर, प्रदीप अवस्थी प्रधान प्रतिनिधि सरसंडा , नेम कुमार प्रधान प्रतिनिधि बतनेरा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1922995
Total Visitors
error: Content is protected !!