Naradsamvad

[post-views]

11 दिवसीय रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

 

          रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। विकासखंड रामनगर के ब्लाक परिसर में स्थित शिव मंदिर पर चल रहे 11 दिवसीय रुद्राभिषेक एवं यजुर्वेद पाठ के समापन के उपरांत बुधवार को ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक संजय तिवारी खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने भी हवन पूजन किया।उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी सहित जिले के तमाम अन्य विकास खंडों से भी अधिकारियों कर्मचारियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सेवानिवृत्त प्रधान सहायक विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा रुद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल सभी आचार्यों एवं पुरोहितों को वस्त्र दक्षिणा देकर सम्मान पूर्वक विदा किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट कमल तिवारी कवि मनोज मिश्रा मोनू सिंह सहित तमाम ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1236007
Total Visitors
error: Content is protected !!