Friday, May 3, 2024
HomeLatest Newsशौच करने गई नाबालिक लड़की के साथ लड़के ने किया दुष्कर्म

शौच करने गई नाबालिक लड़की के साथ लड़के ने किया दुष्कर्म

 

     रिपोर्ट/वाइस एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर अंतर्गत बड़ी खबर सामने आई जिसको सुनकर लोगो के होश उड़ गए, नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के पश्चात अपराधी को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर बाल सुधार गृह अयोध्या भेज दिया गया है।रामनगर के गांव लोधपुर की नाबालिक बालिका मंगलवार की शाम शौच के लिए खेत गयी थी।उसी समय सभाजीत उर्फ लवकुश यादव पुत्र रामसेवक ने उसके साथ बलात्कार (दुष्कर्म)किया।लड़की के द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूस कर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था।परिजनों की तहरीर पर रामनगर पुलिस हरकत में आई और आनन फानन जांच कर लड़के को पकड़ कर ठोस कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी रामनगर सुरेश पांडे ने बताया की दुष्कर्म करने वाले नाबालिक लड़का ने शौच करने गई नाबालिक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया था परिजनों की तहरीर पर उसको पकड़ कर मुकदमा लिख कर अयोध्या बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े