Naradsamvad

गायत्री मंत्र जाप कर गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया गया पंच कुंडीय महायज्ञ

 

         

         

            रिपोर्ट/डॉ संजय तिवारी
रामनगर- बाराबंकी।गायत्री शक्ति पीठ रामनगर पर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सायंकाल दीप यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। परिव्राजक राजेश कुमार मिश्रा व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर शुक्ल ने यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है सभी देव शक्तियां प्रसन्न होती हैं, देव शक्तियों की हम पर कृपा बरसती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 24 आहुतियां गायत्री मंत्र की जरूर देनी चाहिए। इसी क्रम में व्यास पूजन का कार्यक्रम सायंकाल 6 बजे से भव्य दीप यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया। उपरोक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार रामनगर के कार्यकर्ता कमलाकांत शुक्ला, रामकरन सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, दिनेश बाजपेई, सोनेलाल मिश्र डॉ संजय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा,प्रशांत मिश्रा, सुभाष ओझा, निकेत शर्मा, साकेत शर्मा, शोभित दुबे, योगेंद्र मौर्य सतीश मिश्रा सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी शामिल हुए।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

431730
Total Visitors
error: Content is protected !!