Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने सपा के PDA पर उठाए सवाल !

रिपोर्ट :- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को पूरी तरह “फर्जी” करार दिया है। उन्होंने सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय में महाज़ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

वसीम राईन ने कहा कि “संवैधानिक रूप से पिछड़ा, दलित और सवर्ण की चर्चा केवल हिंदू समाज तक सीमित कर दी जाती है, जबकि मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज में भी ऐसे वर्ग मौजूद हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जाता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा धर्म आधारित राजनीति कर रही है, जबकि नाम समाजवाद का लिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि पसमांदा मुसलमानों के साथ सपा की नीति और नीयत शुरू से ही विरोधी रही है। “हम पसमांदा मुसलमानों को इस सच्चाई को समझने में करीब तीन दशक लग गए,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले पसमांदा वोटरों के पास विकल्प सीमित थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं।

राईन ने दावा किया कि भविष्य में समाजवादी पार्टी भी अन्य क्षेत्रीय दलों की तरह एक जाति विशेष की पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने पसमांदा समुदाय से अपील करते हुए कहा कि जो भी पार्टी उन्हें संगठन और सरकार में उचित हिस्सेदारी देगी, उसी को उनका समर्थन मिलेगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष निसार राईन, रिजवान राईन, मैनुद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, इमरान राईन, अब्दुल्ला, जावेद राईन, नईम सिद्दीकी, मुख्तार मंसूरी, महमूद चौधरी, शफीक राईन, गुफरान राईन, जावेद अंसारी, आरिफ राईन, सलमान राईन, अब्दुल गफ्फार, माजिद, मोहम्मद शबान, इस्माईल राईन, हाजी मुन्ना, हाजी अहमद, अशफाक राईन, मुन्ना कुरैशी, शब्बीर, राजू, पप्पू सहित कई लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1210382
Total Visitors
error: Content is protected !!