Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लेखपाल रामसुफल वर्मा ने त्रिलोकपुर गांव की फार्म रजिस्ट्री

त्रिलोकपुर बाराबंकी।रामनगर तहसील के निजामपुर, त्रिलोकपुर और बेरिया गांवों में किसान फार्म रजिस्टरी का घर-घर जाकर अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय लेखपालों ने किसानों को सरकारी योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की।
क्षेत्रीय लेखपाल राम सुफल वर्मा ने शनिवार को बताया कि जिन किसानों ने अभी तक फार्म रजिस्टरी नहीं कराई है, वे इसे तुरंत करवा लें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान की फार्म रजिस्टरी किसी कारणवश नहीं हो पा रही है, तो वे सीधे लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं।लेखपाल रामसुफल वर्मा ने त्रिलोकपुर गांव में 15 किसानों की फार्म रजिस्टरी पूरी की। उन्होंने त्रिलोकपुर के जन सेवा संचालकों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के किसी भी किसान की फार्म रजिस्टरी छूटनी नहीं चाहिए।इसी कड़ी में, बेरिया गांव में संचालित जन सेवा केंद्र के संचालक लतीफ अंसारी ने लेखपाल की उपस्थिति में 18 किसानों फार्म रजिस्टरी पूरी कराई। यह अभियान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ALSO READ  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, आजम खान से मुलाकात को बताया तुष्टीकरण की राजनीति
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1674103
Total Visitors
error: Content is protected !!