Skip to main content

Naradsamvad

FCI officer attacked by unknown miscreants in Lucknow | लखनऊ में एफसीआई अधिकारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला: बच्चे के साथ स्कूटी जा रहे थे, बाइक से लड़कों ने लोहे के कड़े से मारा – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ के बीबीडी इलाके में बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे एफसीआई अधिकारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

.

बीबीडी ग्रीन सिटी अयोध्या रोड निवासी संदीप कुमार पाण्डेय जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया शनिवार को शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे थे। बीबीडी कॉलेज के गेट के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए तीन अज्ञात बदमाश बिना बात के मारपीट करने लगे। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया तो लोहे के कड़े से लगातार सिर पर वार किया।

ALSO READ  शाहजहांपुर में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का आयोजन, शुक्ला परिवार ने की deities की सेवा

जिससे वो लहूलुहान हालत में गिर गए। मारपीट होता देख आसपास भीड़ जमा होने लगी। मौका पाकर आरोपी भाग निकले। जिसकी वजह संदीप गाड़ी का नंबर भी नहीं देख पाए। लोगों की मदद से उन्हें चंदन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस को सूचना दी।

ALSO READ  आजादी के बाद पहली बार सीधी जिले में दौड़ी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

विराज कन्शट्रक्शन के खिलाफ चल रहा केस

संदीप का कहना है कि वो उन अज्ञात लड़कों को नहीं जानते हैं, न ही उनकी किसी से रंजिश है। ये हमला हत्या कराने के इरादे से कराया गया है। विराज कन्सट्रशन की अनियमिताओं के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। वहीं अपार्टमेंट के कुछ लोग व्हाट्सअप पर और व्यक्तिगत तरीके से धमकी देते हैं और झूठी शिकायतें करते हैं। ऐसे में कोर्ट केस की वजह से भी हमले की संभावना है। मामले में पुलिस का कहना है कि होली की वजह से आसपास की कुछ दुकानें बंद थी। जिनके सीसीटीवी चेक नहीं हो पाए हैं। आसपास तलाश करने पर कुछ खास नहीं मिला पाया। जांच की जा रही है।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!