Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वन विभाग की लापरवाही के चलते हरे पेड़ों पर चलाया जा रहा आरा-सूचना पर पहुंचीं ने बरामद की लड़की,मुकदमा किया दर्ज

सिरौली-गौसपुर बाराबंकी । वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरे फलदार आम के पेड़ों पर लगातार आरा चलाया जा रहा है। थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अद्रा में शुक्रवार को एक आम की बाग में फलदार आम का पेड़ लकड़ी ठेकेदार द्वारा काटा गया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरे आम की कटी हुई लकड़ी वाहन सहित बरामद करके मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली बदोसराय के अद्रा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे महेंद्र कुमार की बाग में एक आम का फलदार वृक्ष को बोटा काटकर उसे वाहन पर लादा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड़ की कटी हुई लकड़ी व वाहन बरामद करके कोतवाली ले आई । कोतवाली के उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने ठेकेदार शकील के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम सहित चार धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434269
Total Visitors
error: Content is protected !!