Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग शाहजहाँपुर के बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बदलेंगे दर्शन के समय, सफेद वस्त्रों में दिखेंगे ठाकुर जी झांसी में स्कूल क्लर्क गिरफ्तार, 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल शाहजहांपुर में 50 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाली आक्रामक बंदर पकड़ी गई, जंगल में छोड़ा शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर

Actor Rajeev Khandelwal reached Agra | आगरा पहुंचे अभिनेता राजीव खंडेलवाल: एक संस्था के कार्यक्रम में लिया भाग, जीवन के पहलुओं पर की बात – Agra News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

राजीव खंडेलवाल संस्था की महिलाओं से बात करते हुए

आगरा में स्पाइसी शुगर संस्था के सीजन 6 के शुभारंभ पर अभिनेता राजीव खंडेलवाल पहुंचे। यादगार लम्हे राजीव खंडेलवाल के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव खंडेलवाल ने अपने जीवन के कई पहलुओं पर बात की। संस्थापक पूनम सचदेवा ने बताया कि शहर की 150 से अधि

.

हर सफलता देती है प्रेरणा कुछ नया करने की राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। अनुशासन बचपन से ही मिला लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने की ललक उन्हें पहले दिल्ली ले गई। जहां तमाम ऑडिशन भी दिए और दो वर्ष तक डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई। इसके बाद जब जेब खाली हो गई तो मुंबई का रुख किया। इससे पूर्व पंजाब में नंदू का चिराग नाम से एक सीरियल किया।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश सरकार लॉन्च करेगी नोमैडिक डेवलपमेंट मिशन, घुमंतू समुदायों को मिलेंगे घर और जरूरी दस्तावेज

क्यों छोड़ा था सुजल का किरदार उनसे पूछा गया कि जिस धारावाहिक ने उन्हें पहचान दी, उसे क्यों छोड़ा? इस पर राजीव खंडेलवाल ने जवाब दिया कि सुजल का किरदार बढ़ रहा था । अभिनय की ऊंचाइयां छूने नहीं दे रहा था। सुजल के किरदार ने उन्हें लोगों का असीम प्यार दिया जो आज तक मिल रहा है। लेकिन उन्हें अभिनेता के तौर पर विस्तार चाहिए था इसलिए उन्होंने उस किरदार को छोड़ा था।

संस्थापक पूनम सचदेवा ने उनसे सवाल किए

संस्थापक पूनम सचदेवा ने उनसे सवाल किए

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: Avadhut Sathe Trading Academy को 546 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश

कास्टिंग काउच पर खुलकर बात राजीव खंडेलवाल ने अपने करियर की शुरुआत में एक प्रसिद्ध निर्देशक द्वारा कास्टिंग काउच का सामना करने का अनुभव साझा किया। कहा कि जब प्रतिभा होती है तब भी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आप किसी भी क्षेत्र में चले जाएं कास्टिंग काउच का सामना करना ही पड़ता है। उस वक्त आपका आत्मविश्वास और खुद पर भरोसा ही आपको उन परिस्थितियों से निकाल सकता है।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी के रिहान खान की समाज सेवा की चर्चा, गरीब बेटियों की शादी और इलाज में कर रहे मदद

इन्होंने पूछे अभिनेता से सवाल कार्यक्रम में कोमिला धर, रेनू लांबा , रोली सिन्हा, अंजलि, शिल्पा कत्याल, शिखा जैन, कविता अग्रवाल, निधि लाल आदि ने प्रश्न पूछे। चांदनी ग्रोवर ने अभिनेता के साथ आंखों की गुस्ताखियां मनोरंजन खेल भी खेला।

ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में अंशुल, अर्चना, अक्षिता, बुलबुल, डॉली, एकता, गरिमा, हरबानी, जया, ज्योति, कृतिका, माला, मीना, मिनी, पूजा लूथरा, पूनम, प्रीति, पुष्पा, रचना, रानी, रुचि, साधना, शिल्पा, सिमरन आदि उपस्थित रहीं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!