Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

US Vice President JD Vance Interesting Facts; Usha Vance | Donald Trump | जेडी वेंस को पीटती थीं ड्रग एडिक्ट मां: हिंदू लड़की के प्यार में शाकाहार अपनाया; ट्रम्प को ‘इडियट’ कहा, आज उनके साथ उपराष्ट्रपति

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
12 Min Read

[ad_1]

Ad image

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब 6 साल के थे तब उनके पिता ने उन्हें अडॉप्शन के लिए छोड़ दिया था। मां ड्रग एडिक्ट थीं और उन्हें खूब पीटती थीं। लेकिन नाना-नानी के प्यार और खुद की जिद ने जेडी को वहां पहुंचाया जहां पहुंचना सिर्फ सपना होता है।

.

अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों पत्नी और बच्चों के साथ भारत दौरे पर हैं। इस स्टोरी में उनकी जिंदगी के सुने-अनसुने किस्से…

जेडी वेंस ने पत्नी उषा और बच्चों के साथ 21 अप्रैल को अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए।

जेडी वेंस ने पत्नी उषा और बच्चों के साथ 21 अप्रैल को अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए।

पैरेंट्स का तलाक, मां ड्रग एडिक्ट, नाना-नानी ने पाला

2 अगस्त 1984 को अमेरिका के ओहियो राज्य में एक स्कॉट-आयरिश में जेडी का जन्म हुआ। जेडी अपनी मां बेवर्ली एकिंस के दूसरे पति डोनाल्ड बोमन की संतान हैं। जब जेडी का जन्म हुआ, तब उनके माता-पिता तंगी से जूझ रहे थे। ऐसे में जेडी का बचपन गरीबी में बीता।

जब जेडी कुछ ही महीनों के थे, तो उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया। इसके दो साल बाद बेवर्ली ने बॉब हैमेल से शादी की। इसी बीच पैसों की तंगी के कारण जेडी की मां बेवर्ली को ड्रग्स और शराब की लत लग गई।

ऐसे में जेडी ने अपना बचपन नाना जेम्स वेंस और नानी बोनी वेंस के साथ बिताया। अपने बचपन पर लिखी किताब ‘हिलबिली एजेली: ए मेमोयर ऑफ ए फैमिली एंड कल्चर इन क्राइसिस’ में जेडी लिखते हैं, ‘मुझे अपनी मां का बार-बार मकान बदलना पसंद नहीं था। मुझे नाना-नानी के घर में ही अच्छा लगता।’

जेडी वेंस के चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मां बेवर्ली।

जेडी वेंस के चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मां बेवर्ली।

पिता ने छोड़ा, मां ने 5 शादियां की

जब जेडी के पैरेंट्स का तलाक हुआ, तो उन्हें अडॉप्ट करने के लिए कई सालों तक केस चला। जब जेडी 6 साल के हुए तो उनके बायोलॉजिकल पिता डोनाल्ड बोमन ने उन्हें अडॉप्ट करने से इनकार कर दिया। ऐसे में बेवर्ली के तीसरे पति बॉब हैमेल ने जेडी को गोद ले लिया और उनके कानूनी पिता बन गए। इसी के साथ जेडी का नाम जेम्स डोनाल्ड बोमन से जेम्स डेविड हैमेल हो गया।

जेडी वेंस की बचपन की तस्वीर।

जेडी वेंस की बचपन की तस्वीर।

‘हिलबिली एलेजी’ किताब में जेडी लिखते हैं,

QuoteImage

कई सालों बाद जब मैंने अडॉप्शन के बारे में बायोलॉजिकल पिता बोमन से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे अपने साथ रखने के लिए कई वकीलों से बात की बहुत कोशिश की। वो मुझे कोर्ट में होने वाली बहसों और लड़ाई से दूर रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुझे छोड़ने का फैसला लिया।

QuoteImage

बेवर्ली से तलाक होने के बाद बोमन ने दूसरी शादी कर ली। जबकि बेवर्ली ने कुल 5 बार शादी की और कई बॉयफ्रेंड्स और रिलेशंस बनाए।

ALSO READ  Reliance Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, सब्सक्रिप्शन ट्रेंड्स ने पकड़ी रफ्तार

जेडी को पीटने के कारण मां जेल गई, उन्हीं ने छुड़ाया

‘हिलबिली एलेजी’ किताब में जेडी लिखते हैं, जब मैं 12 साल का था, तो एक दिन मां ने मुझे इतना डांटा-मारा कि मैं बिना जूते पहने दौड़ते हुए नानी के घर चला गया। दो दिन बाद मां ने शॉपिंग के लिए मॉल ले जाने का वादा करके मुझे मना लिया।

इसके बाद हम दोनों कार से मॉल जाने के लिए निकले। न जाने मेरी किसी बात पर मां को गुस्सा आ गया। उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और कहा, ‘मैं गाड़ी क्रैश कर हम दोनों को मार दूंगी।’ ये सुनकर मैं पीछे की सीट पर बैठ गया, जिससे अगर टक्कर हो तो मैं बच जाऊं।

गुस्साई मां ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे में कार से भाग निकला, लेकिन मां मेरा पीछा करने लगी। कुछ ही दूर पर उन्होंने मुझे पकड़ लिया और फिर पीटने लगी। वहां मौजूद लोगों ने ये सब देख 911 डायल कर पुलिस बुला ली।

इसके बाद पुलिस वाले मां को ले गए और उन्हें जेल में डाल दिया। मैंने अपनी मां को बचाने के लिए कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ भी कुबूलने से इनकार कर दिया और कहा, ‘मुझे मेरी मां ने न तो कभी डराया और न ही कभी धमकाया।’

अपनी नानी बोनी वेंस के साथ जेडी वेंस।

अपनी नानी बोनी वेंस के साथ जेडी वेंस।

नाना-नानी डेमोक्रेटिक पार्टी के लॉयल थे

जेडी की परवरिश करने वाले उनके नाना-नानी डेमोक्रेटिक पार्टी के वफादार सपोर्टर रहे, लेकिन जेडी ने रिपब्लिकन पार्टी का दामन थामा। उनके नाना ने पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए वोट किया, वह भी इसलिए क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी का कैंडिडेट उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। जेडी की नानी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से काफी प्रभावित थी।

पहली नजर में हिंदू लड़की से प्यार हुआ, आज उनके 3 बच्चे

येल लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई दौरान जेडी को उषा चिलकुरी नाम की एक लड़की मिली। ‘हिलबिली एलेजी’ किताब में जेडी लिखते हैं, ‘मुझे पहली ही नजर में उषा से प्यार हो गया था। हमारी पहली डेट के बाद ही मैंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था।’

ALSO READ  UP PET 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश, 35 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा

पहले 2010 में दोनों अच्छे दोस्त बने, फिर 2014 में उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। दरअसल, उषा का फैमिली बैकग्राउंड उनसे बिल्कुल अलग हैं। उषा भारतीय मूल की हिंदू हैं। उनके पिता ने IIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पढ़ाई की है, जबकि मां बायोलॉजिस्ट हैं।

उषा ने एक टीवी शो में बताया था कि वे एक शाकाहारी हैं। वहीं जेडी को मीट बहुत पसंद है, लेकिन उनके लिए जेडी ने वेजिटेरियन लाइफस्टाइल अपनाई। उन्होंने उषा की मां से शाकाहारी खाना बनाना भी सीखा। जेडी की पॉलिटिक्स में भी उषा ने अहम रोल निभाया है। वे जेडी के भाषणों और डिबेट्स में उनकी मदद करती हैं।

उषा से शादी के बाद जेडी ने फिर से अपना नाम बदल लिया। नाना-नानी के सम्मान में उन्होंने अपना नाम जेम्स डेविड हैमेल से बदल कर जेम्स डेविड वेंस रखा। जेडी और उषा के तीन बच्चे भी हैं। 7 साल के इवान और 4 साल के विवेक उनके बेटे हैं। वहीं 3 साल की मिराबेल उनकी बेटी हैं।

कभी ट्रम्प को इडियट और हिटलर बताया

2016 में जब डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे थे, तब जेडी उनके विरोधी थे। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े होने के बावजूद जेडी मानते थे कि अमेरिका के सबसे ऊंचे पद के लिए ट्रम्प काबिल नहीं हैं। सार्वजनिक तौर पर जेडी ट्रम्प को ‘इडियट’, ‘कल्चरल हेरोइन’ और ‘कलंक’ तक कह चुके हैं।

2016 में ही उन्होंने येल लॉ स्कूल के एक दोस्त को फेसबुक पर प्राइवेट मैसेज कर ट्रम्प को हिटलर तक कहा था। जेडी ने मैसेज मे लिखा,

QuoteImage

मैं यह सोचता रहता हूं कि ट्रम्प निक्सन की तरह एक सनकी बदमाश है, जो शायद इतना बुरा नहीं होगा या वह (ट्रम्प) अमेरिका का हिटलर है।

QuoteImage

ये मैसेज 2022 में सामने आया। हालांकि तब तक जेडी, ट्रम्प सपोर्टर बन गए थे।

2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और जेडी वेंस।

2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और जेडी वेंस।

धीरे-धीरे ट्रम्प को लेकर जेडी के विचार बदलने लगे थी। मई 2024 में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जेडी वेंस ने स्वीकारा कि उन्होंने ट्रम्प के काम से प्रभावित होकर 2020 में वोट दिया। 2020 जब ट्रम्प हारे, तो उन्होंने चुनाव जीतने वाले जो बाइडेन पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। इसके बाद 2021 में जब वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल पर हमला हुआ और ट्रम्प पर लोगों को भड़काने के आरोप लगे तब जेडी ने खुलकर ट्रम्प का समर्थन किया।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन बने ओस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय

जुलाई 2021 में जेडी ने अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ा तो फॉक्स न्यूज पर ट्रम्प की आलोचना करने के लिए माफी मांगी और लोगों से कहा कि उन्हें पुरानी बातों के लिए जज न किया जाए। इसके बाद वो ट्रम्प के करीब आते गए।

डोनॉल्ड ट्रम्प पर चल रहे कोर्ट केस के बारे में भी जेडी ने कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें चुनाव में हरा नहीं सकती इसलिए कोर्ट में हराने की कोशिश कर रही है। 15 जुलाई 2024 को ट्रम्प ने जेडी को वाइस प्रेसिडेंट पद का उम्मीदवार घोषित किया।

इलेक्शन कैम्पेन के दौरान ट्रम्प पर दिए पुराने बयानों को लेकर जेडी को घेरा गया। इसके जवाब में जेडी ने कहा कि वे ट्रम्प के काम करने के तरीके के खिलाफ थे, उनके विचारों के नहीं।

5 नवंबर 2024 को आए नतीजों के बाद ट्रम्प अमेरिका के प्रेसिडेंट बने और जेडी वाइस प्रेसिडेंट।

ट्रम्प से पहले उनके बेटे की पसंद बने जेडी वेंस

ट्रम्प का भरोसा जीतने से पहले, जेडी उनके बेटे ट्रम्प जूनियर की पसंद बने। दरअसल, 2022 में जेडी ने अमेरिका के यूक्रेन को मदद देने का विरोध किया था। उनके इस बयान ने ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर को बहुत प्रभावित किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक,

QuoteImage

जेडी और डोनॉल्ड ट्रम्प जूनियर बहुत करीब हैं। दोनों रोज एक-दूसरे से बात करते हैं। जब भी दोनों एक ही शहर में होते हैं, तो मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के पोस्ट को शेयर और सपोर्ट करते हैं।

QuoteImage

16 जुलाई 2024 को रिपब्लिक पार्टी के नेशनल कंवेंशन के दौरान जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर

16 जुलाई 2024 को रिपब्लिक पार्टी के नेशनल कंवेंशन के दौरान जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर

———–

जेडी वेंस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

मंडे मेगा स्टोरी- भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति: जेडी वेंस ने 3 महीने में 5 विदेशी दौरे किए, हर जगह विवाद हुआ; भारत कैसे डील करेगा

अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस ने पिछले तीन महीने में पांच देशों की यात्राएं कीं, और हर बार कोई न कोई विवाद हुआ। कहीं उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी, तो कहीं जेलेंस्की से बहस कर बैठे। अब वो पहली बार भारत पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!