Skip to main content

Naradsamvad

Case of BJP worker being beaten up in UP police station | यूपी में भाजपा कार्यकर्ता की थाने में पिटाई का मामला: मंडल अध्यक्ष को लॉकअप में बंद कर पीटा, नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रयागराज46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘ये भाजपा की सरकार है, कार्यकर्ताओं मे संस्कार है, वरना पहले की सरकार मे दरोगा थाने मे मार खाया करते थे’

भाजपा के दर्जनों की संख्या मे कार्यकर्ताओं व नेताओं ने यह बात कोतवाली मऊ आइमा के परिसर मे थाना प्रभारी के सामने कही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया मे बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, मामला दरअसल, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष व नूर आलम व 6 नामजद एवं 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों से होलिका दहन से पहले हुए विवाद का बताया जा रहा है। जिसकी शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सरोज को थाना पुलिस के दरोगा व पुलिस कर्मियों ने लाकअप मे बंद कर पीटा।

क्या है पूरा मामला प्रयागराज के कटरा मऊ आइमा निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज पुत्र राम कैलाश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नूर आलम, याक़ूब, शरीफ, पुत्रगण रियाज, जुल्फकार पुत्र इलियास, जमील, शहजादे पुत्र गण अज्ञात एवं 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें होलिका दहन से रोक कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्हें बचाने आए उनके मित्र सतीश चन्द्र को जान से मारने के नियत से लाठी डंडे लेकर हमला किया। इस घटना मे आरोपियों ने उनके जेब मे रखा 180 रुपये भी निकाल लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों से पीड़ित की जान बच सकी। धर्मेंद्र सरोज ने आरोपियों को पेशेवर बदमाश एवं धर्म परिवर्तन करायें जाने मे लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया। थाना पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच कर रही है।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

इसी बीच पीड़ित धर्मेंद्र सरोज ने थाना पुलिस के दरोगा व 3 सिपाहियों पर थाने मे बुलाकर लॉकअप मे बंद कर पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा कर इलाके मे हड़कंप मचा दिया। पीड़ित भाजपा नेता के साथ थाना परिसर मे हुई बदसलूकी पर भाजपाइयो ने थाने के अंदर पहुच कर हँगामा काटा। कई घंटे तक थाना प्रभारी को उन्हीं की कुर्सी के सामने बैठ कर खरी खोटी सुनाई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी सामान जब्त

वायरल वीडियो मे थाना प्रभारी मऊ आइमा के सामने बैठे एक शख्स ने खुद की पहचान भाजपा के क्षेत्रीय नेता के रूप मे देकर खुद के डेढ़ दर्जन से अधिक जिले का जिम्मेदार पदाधिकारी बताया। पीड़ित के समर्थन मे आए भजापाइयों ने पुलिस कर्मियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार है और कार्यकर्ता बड़े ही संस्कार वाले है, वरना किसी से यह बात छिपी नहीं है कि अन्य सरकारों मे थाने के अंदर दरोगा पीटे जाते थे। वीडियो मे एक व्यक्ति यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका सम्मान सिर्फ इसमें है कि पीड़ित की रिपोर्ट लिखकर उसका सम्मान बचा दिया जाए।

ALSO READ  अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

भाजपा के नेताओं ने डीसीपी गंगानगर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व आरोपी के घेरे मे आय पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग उठाई। डीसीपी ने नेताओं के मांग के मुताबिक प्रारम्भिक जांच के आधार पर आरोप के घेरे मे आए दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित की तहरीर के अनुसार आरोपी 6 नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस दर्ज करा जांच शुरू करा दी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!