Skip to main content

Naradsamvad

Dispute occurred due to intoxication, laborer killed another laborer | नशेबाजी में हुआ विवाद, लेबर ने साथी को मार डाला: कानपुर में आरोपी को ब्रिक फील्ड के मुंशी और अन्य ने पकड़कर पुलिस को सौंपा – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर के सचेंडी में शराब के नशे में एक अधेड़ लेबर पर लकड़ी के फावड़े से जोरदार वार करके हत्या कर दी। लेबर ब्रिक फील्ड में काम करता था। अन्य लेबरों और मुंशी ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने लकड़ी का फावड़ा बरामद

.

भीमसेन स्थित कला का पुरवा में चकरपुर निवासी रिंकू सिंह का राम ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा है। मुंशी के तौर पर रामकरण सिंह ब्रिक फील्ड में काम करता है और ठेकेदार शंकर बख्श सिंह हैं। पुलिस के मुताबिक भट्ठे पर मूलरूप से रायबरेली के चकसुंदा गांव निवासी पूर्णमासी(55) और रायबरेली के पंडित का पुरवा हरचंदपुर निवासी जगन्नाथ मजदूरी करते हैं।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

रामकरण ने बताया कि शुक्रवार शाम को जगन्नाथ और पूर्णमासी भट्ठे पर बनी झोपड़ी में बैठ कर शराब पी रहे थे। देर शाम दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान जगन्नाथ ने पूर्णमासी के सिर पर पीछे से आकर लकड़ी के फावड़े (राख बटोरने के काम में लाए जाना वाला उपकरण) से हमला कर दिया।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

शोरगुल सुन रामकरण बाहर आए तो जगन्नाथ के सिर से खून बह रहा था, जबकि पास ही खून से सनी लकड़ी का फावड़ा पड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद जगन्नाथ भागने लगा तो रामकरण ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया।

ALSO READ  पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा ट्रेनिंग हब का किया उद्घाटन

सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पूर्णमासी को हैलट भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इंस्पेक्टर सचेंडी दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर रायबरेली रवाना हो गए। आरोपी पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!